फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी अग्निकांडः संचालक नीतेश की तलाश में हिमाचल-हरियाणा में छापे, तीन छात्राओं की हुई थी मौत

Mon, 02 Mar 2020 03:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-32डी स्थित पीजी में 22 फरवरी को आग लगने से तीन छात्राओं की मौत के मामले में आठ दिन बाद भी तीसरे आरोपी नीतेश पोपली का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को आशंका है कि वह हरियाणा या हिमाचल प्रदेश में छिपा है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की टीम पीजी संचालक नीतेश बंसल और कोठी मालिक गौरव अनेजा को गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि पीजी को 90 हजार प्रतिमाह किराये पर दिया गया था। गौरतलब है कि 22 फरवरी की शाम लैपटॉप चार्जर के दौरान शॉर्ट सर्किट से कोठी नंबर 3325 में एक गर्ल्स पीजी में अचानक आग लग गई थी।

कमरे में धुआं फैलने से पीजी में मौजूद छात्राओं का दम घुटने लगा। इस बीच कुछ छात्राएं बाहर भागने में कामयाब हो गईं, जबकि पांच छात्राएं धुएं और आग में फंस गईं। हादसे में लक्ष्मी नगर(हिसार) निवासी मुस्कान (21) की झुलसने, जबकि सत्य बाजार (कोटकपूरा) निवासी पाक्षी ग्रोवर (20) और कपूरथला निवासी रिया अरोड़ा (19) की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कोठी मालिक गौरव अनेजा और पीजी संचालक नीतेश बंसल व नीतेश पोपली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में करीब डेढ़ साल से अवैध रूप से गर्ल्स पीजी संचालित हो रहा था। पीजी में 10 से ज्यादा कमरे हैं। बता दें कि सेक्टर-34 थाना पुलिस ने नवंबर 2019 और फरवरी 2020 को आरोपी संचालक नीतेश बंसल पर धारा 188 के तहत मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें