फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोदाम पर छापा, बिना बार कोड के विदेशी शराब की 2411 पेटियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आबकारी विभाग ने शुक्रवार देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में शराब के एक गोदाम पर छापा मारा। यहां बिना बार कोड और होलोग्राम के विदेशी शराब की 2411 पेटी मिली। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ये शराब की पेटियां तस्करी के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन


अवैध शराब की पेटियां जब्त करने के बाद गोदाम की सील कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने शहर से होने वाली शराब तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग की टीम देर रात शहर में शराब के ठेकों, बॉटलिंग प्लांट और गोदाम में नजर रखे हुए हैं। विभाग ने अलग-अलग एरिया के लिए विशेष टीमें बनाई हुई हैं। चंडीगढ़ से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और अन्य राज्यों में शराब की तस्करी की जा रही थी लेकिन अब सख्ती की वजह से बड़े पैमाने पर शराब पकड़ी जा रही है। एक्साइज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करी में शामिल ठेकेदारों और शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें