फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मंत्री का सरकारी प्रिंटिंग प्रेस पर 'छापा'

Thu, 19 Jun 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बादल के बाद सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सरकारी विभागों के औचक दौरे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला सामने आया, पंजाब के जिला मोहाली में। यहां पंजाब के प्रिंटिंग व स्टेशनरी मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने आज सुबह सरकारी प्रिंटिंग प्रेस पर अचानक दस्तक दे दी।

प्रेस में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने मुलाजिमों व अधिकारियों की हाजिरी चैक की। उनके साथ विभाग के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

ये मिलीं अव्यवस्थाएं
मुख्य अधिकारी गैर हाजिर था। इसके अलावा प्रेस में बड़ी मात्रा में छापा हुआ सामान लंबे समय तक स्टॉक होने की बात भी सामने आई। मंत्री द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में अधिकारियों ने कहा कि प्रिंटिंग के लिए कई विभागों द्वारा आर्डर दिए गए थे।
विज्ञापन


सामान तैयार होने के बाद विभागों द्वारा सामान उठाया नहीं गया। इसी कारण प्रिंटिंग प्रैस में छपी हुई सामाग्री रद्दी बनी हुई है। इसी बात का उन्होंने गंभीर नोटिस लिया।
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिन विभागों का सामान स्टॉक किया गया, उन्हें तुरंत पत्र लिखकर इसे उठाने की कार्रवाई की जाए। जिस बारे में उन्हें तुरंत सूचित किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें