फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 39 के स्नेहालय पर सोशल वेलफेयर डायरेक्टर का छापा

Thu, 17 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्नेहालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-39 स्थित स्नेहालय में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। स्नेहालय में रहने वाले बच्चों ने अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी भी की।  बच्चों ने सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार स्नेहालय से संबंधित लगातार आ रही शिकायतों पर बुधवार दोपहर डायरेक्टर सोशल वेलफेयर निशु सिंगल ने छापेमारी की। इस दौरान स्नेहालय में विभाग के निर्देशों का पालन होता नहीं मिला। बच्चों को मिलने वाले राशन में गोलमाल पाया गया। खाने की क्वालिटी भी काफी निम्न स्तर की पाई गई। जांच अधिकारी ने पाया कि स्नेहालय में 24 लीटर दूध की जगह सिर्फ 12 लीटर की दही बच्चों को परोसी जा रही थी।

बच्चों को दिए जाने वाले राशन का भी कोई रिकार्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। स्नेहालय में रहने वाले बच्चों ने भी काफी देर तक हंगामा किया। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सोशल वेलफेयर डायरेक्टर निशु सिंगल ने कहा कि स्नेहालय में बहुत अनियमितताएं पाई गई हैं। इस मामले में सुपरिंटेंडेंट और रेजीडेंट मैनेजर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें