मनीमाजरा की दुकान में छापामारी करके भारी मात्रा में पड़ी विदेशी सिगरेट जिसको जब्त किया गया है
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर एक दुकान में लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट बरामद की गई। अधिकारियों का कहना कि मां भगवती एजेंसी नामक दुकान में बिना लाइसेंस विदेशी सिगरेट बेची जा रही थी।विभाग ने विदेशी सिगरेट बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुकानदार का कहना कि उनके पास लाइसेंस भी है। कुछ सिगरेट बिना बिल के थे। उसे विभाग जब्त करके ले गया है। दुकानदार का कहना कि किसी ने उनकी शिकायत की है, उसके बाद कार्रवाई की गई है।