मनीमाजरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोर
मनीमाजरा। थाना पुलिस मनीमाजरा ने मोबाइल चोरी के आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है। आरोपी की पहचान मोरी गेट मोहल्ले मोरी के रहने वाले समीर अहमद अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोरी गेट निवासी सूरज थापा ने पुलिस को शिकायत दी कि सुबह 8:30 बजे उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत बाद नोर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी अभिनंदन ने मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज शर्मा की अगुवाई में टीम बनाई। टीम में 2 घंटे बाद ही तथ्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना का कहना कि मनीमाजरा थाना पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को सुलझाना काबिले तारीफ है। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि पुलिस की सतर्क कार्रवाई के लिए उनकी एसोसिएशन डीएसपी पी. अभिनंदन व मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना को सम्मानित करेंगी।