फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला सम्मान पर राहुल को घेरा, कांग्रेस भवन कूच पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला सम्मान पर राहुल को घेरा, कांग्रेस भवन कूच पर रोक
सोनम वर्मा के नेतृत्व में कमलम से निकला विरोध मार्च, बैरिकेडिंग पर नारेबाजी महिला पुलिसकर्मियों से कथित दुर्व्यवहार पर जताया रोष
चंडीगढ़। महिला पुलिसकर्मियों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-33 के भाजपा कार्यालय कमलम से विरोध मार्च निकाला और सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर कूच किया। प्रसार भारती केंद्र के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
दिल्ली की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना
भाजपा ने 7 अक्तूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान सामने आए कुछ वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से संबंधित वीडियो में महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की दिखाई दी जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया गया। इन्हीं आरोपों को लेकर चंडीगढ़ में महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी निभाती हैं। उनके सम्मान और गरिमा का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि : मल्होत्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं से मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित अनुचित व्यवहार के आरोप गंभीर हैं और इस पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध के दौरान कानून और मर्यादा का पालन भी जरूरी है। प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि महिला मोर्चा का प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग पार करने का भी प्रयास
कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पहले पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भारत कुमार, इंदिरा सिंह, राज किशोर और प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने कहा कि पार्टी महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें