फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल

Fri, 05 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो अक्टूबर से शुरू होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा शिअद-भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इस वक्त पीपीसीसी की जनसंपर्क मुहिम 34 आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में जारी है, जिसका समापन 28 सितंबर को होगा। पदयात्रा महात्मा गांधी की जयंती से शुरू होगी।

इसमें शामिल होने को लेकर राहुल ने अपनी सहमति वीरवार को दिल्ली में पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के साथ बैठक में जताई। इस दौरान उन्होने प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को समाप्त कर अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ एकजुट होकर डटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बाजवा ने राहुल को बताया कि प्रदेश कांग्रेस आगामी दो अक्टूबर को पठानकोट से पदयात्रा शुरू करेगी, जो कि छह पड़ावों में पूरे राज्य को कवर करेगी। प्रत्येक फेज की यात्रा 15 दिनों में पूरी की जाएगी। पदयात्रा करीब 1000 किमी का सफर तय करते हुए अमृतसर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें