कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी 16 अक्तूबर को पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आ रहे हैं।
इस दौरान वे पीयू के गोल्डन जुबली हाल में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं से भी मिल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वे पीयू कैंपस में दूसरी बार शिरकत करेंगे।
इससे पहले उन्होंने कैंपस में 2012 में युवाओं को संबोधित किया था। एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना ने कहा कि राहुल के शेड्यूल पर मंगलवार को फैसला होगा।
उधर पीयू के आला अधिकारियों के अनुसार अधिकारिक तौर पर प्रशासन को कैंपस में राहुल के दौरे की कोई जानकारी नहीं है।