फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला छेड़छाड़ मामले पर राहुल गांधी का ट्वीट- कार्रवाई कीजिए, सांठगांठ नहीं

Mon, 07 Aug 2017 11:46 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Rahul Gandhi Tweet on Vikas Barala
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अफसर की एक बेटी से छेड़छाड़ मामले में अब राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्‍होंने घटना की आलोचना करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कहा कि दोषियों के साथ सांठगांठ मत कीजिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी के टि्वटर अकाउंट से लिखा गया है, 'चंडीगढ़ में एक युवती के अपहरण का प्रयास और छेड़छाड़ की आलोचना करता हूं। भाजपा सरकार को दोषियों को सजा देनी चाहिए। दोषियों ओर उनकी मानसिकता से सांठ-गांठ मत कीजिए।'
  Condemn attempt to kidnap&outrage modesty of young lady in Chdgrh.BJPGovt mst punish the guilty;not colludeW/culprits&mindset they represent — Office of RG (@OfficeOfRG) August 6, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

subhash brala son charged for molestation
हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस की 24 वर्षीय बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। सेक्टर -26 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 341 (रास्ता रोकने की कोशिश) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की (एचआर-23 जी 1008) सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जमानती धारा जुड़े होने के कारण दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाने से ही जमानत दे दी गई।

आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में पीड़िता ने सूचना दी कि दो युवक सेक्टर सात से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पीसीआर वैन ने चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के पास से आरोपियों को दबोच लिया। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को तीन बार ओवरटेक करने की कोशिश की। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर 26 पुलिस थाने ले गई। युवती भी रात में थाने पहुंची।

उसने अपने भाई को भी थाने बुलाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें