फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सवाल- कांग्रेस जीती तो कैप्टन होंगे सीएम लेकिन सिद्धू का क्या?

Sat, 28 Jan 2017 04:42 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी और नवजोत सिद्धू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राहुल गांधी के एक ऐलान से पूरे पंजाब में खलबली मच गई है। सवालों के भंवर में एक सवाल ये भी उठता है कि अगर कैप्टन सीएम होंगे तो सिद्धू का क्या होगा? पंजाब के मजीठा में रैली करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यह साफ कर दिया कि पंजाब में अगर कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ही मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन इस ऐलान के बाद बड़ा सवाल ये उठता है कि भाजपा छोड़ कर आए नवजोत सिंह सिद्धू का क्या होगा?
विज्ञापन


ये तो सभी को याद ही होगा कि नवजोत सिद्धू ने यह कहते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था कि वह पंजाब के लिए काम करना चाहते है और भाजपा उन्हे ऐसा करने से रोक रही है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद काफी समय तक उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकले चलती रहीं लेकिन आखिर में नवजोत सिद्धू पत्नी सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। 

तब सियासी गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब में सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है। हालांकि बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में ये साफ कर दिया था कि सिद्धू को कोई पद ऑफर नहीं किया गया है। तो अब जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है तो अब देखना होगा कि अगर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो नवजोत सिंह सिद्धू को क्या पद या जिम्मेदारी मिलती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'पंजाब की 70% जनता नशे की आदी'

पंजाब के मजीठा में राहुल गांधी की रैली
विधानसभा चुनाव प्रचार के चलते राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे, लेकिन वे अकेले नहीं होंगे। उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है और सभी मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाएंगे। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में बादल के राज से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे। पंजाब में अन्याय और अत्याचार का शासन खत्म होगा। राहुल ने पंजाब में ड्रग्स के मामले को उठाते हुए बादल सरकार पर हमले किए।राहुल ने कहा कि सरकार बनने पर वे पंजाब में नशे का काला कारोबार खत्म करेंगे। प्रदेश की 70 प्रतिशत जनता नशे की आदी है। ये सब बादल पिता और पुत्र का किया धरा है। अब उन्हें अपने इस किए की सजा भुगतनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में बादलों की बसें दौड़ती हैं, कांग्रेस सबसे पहले उन्हें बंद कराएगी।

राहुल गांधी ने शिअद-भाजपा सरकार को दुष्ट लोगों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार माफियाओं की सरकार रही। ऐसा कोई काम नहीं जिसमें इसने माफियागिरी न की हो।राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने दिल्ली में क्या किया, जो पंजाब में मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं वो। आप का पंजाब में सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सिर्फ बोलते हैं। उन्होंने देश की जनता से जो वादे किए वो वादे ही रह गए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें