फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी शहजादे नहीं, शहीदजादे हैं : पवन खेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-राहुल को शहजादा कह पीएम कर रहे राजीव और इंदिरा गांधी की शहादत का अपमान
विज्ञापन

कांग्रेस घोषणा-पत्र पर लोगों में भ्रम फैला रहे पीएम मोदी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर के डर से कभी दक्षिण भारत में चुनाव नहीं लड़ते। जबकि राहुल गांधी उत्तर भारत और दक्षिण भारत हर जगह से चुनाव लड़ने की हिम्मत रखते हैं। ये कहना है कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का। खेड़ा शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहुल गांधी को शहजादा बोलकर स्व. राजीव गांधी और स्व. इंदिरा गांधी की शहादत का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी शहजादे नहीं बल्कि शहीदजादे हैं।
पवन खेड़ा ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश में युवाओं को अग्निवीर योजना, किसानों को एमएसपी की गांरटी न देकर उनका अपमान करने का काम किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों व अन्य वर्गों के साथ खड़ी हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री अग्निवीर योजना को लागू करके देश की सीमाओं को कमजोर बनाने चाहते है। भाजपा सरकार ने चीन को पूर्वी लद्दाख में हुई झड़प पर क्लीन चीट देने का काम किया था। प्रधानमंत्री जवानों की जान खतरे में डालकर दुश्मनों के साथ खाना खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अग्निवीर योजना के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया है। कांग्रेस की ओर अग्निवीर योजना पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था। भाजपा सरकार हरियाणा में पिछले दस सालों से किसान, जवान व पहलवानों का अपमान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें