किसानों से संवाद के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के गन्नौर शहर में पहुंच चुके हैं। हरियाणा कृषि विभाग की एग्जीबिशन देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- आज शहर में होंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
गौर हो कि राहुल गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट में किसानों से संवाद करेंगे। इसी दिन 597 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली इस मंडी की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि राहुल देशभर से आए लगभग 400 किसानों से मुलाकात करेंगे। गन्नौर का यह मार्केट देश की सबसे बड़ी फल-फूल, सब्जी और डेयरी उत्पादों की मंडी होगी।
उनसे मिलने पर मीडिया पर रोक लगाई हुई है। यहां के बाद राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि किसानों की सीधी राय कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।