फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में राहुल की रैलियों के 5 मायने

Fri, 10 Oct 2014 10:36 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रेवाड़ी/सोनीपत/मेवात
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के चुनाव प्रचार में नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देश की प्रगति में जो उल्लेखनीय योगदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी के चलते उन्होंने हरियाणा को ‘जय जवान, जय किसान और जय पहलवान‘ का नारा दिया।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि रेवाड़ी, मेवात सहित हरियाणा के हजारों वीरों ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही नहीं अभी भी यहां के जवान देश की सीमाओं पर पहरा देकर देश की रक्षा कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सूबे के किसानों की बात की जाए तो आज हरियाणा के किसान देश में सबसे ज्यादा अन्न पैदा करने वाला है। खेलों में हरियाणा के पहलवान विदेशों में अपना लोहा मनवा चुके हैं। राहुल गांधी ने किसानों, जवानों और पहलवानों के मुद्दे को उठाकर कांग्रेस का खोया जनाधार वापस लाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

3 मुख्य मायने ये

जवानों पर फोकस
मायने: सीमाओं पर हरियाणा के हजारों जवान तैनात हैं और यहां सेना में जाने का क्रेज भी बहुत है। इसीलिए राहुल गांधी ने जवानों को याद कर उनके परिवार तक पहुंच बनाने की कोशिश की है।

किसान
मायने: हरियाणा की अर्थव्यवस्था किसानों पर ही निर्भर करती है क्योंकि यह कृषि प्रधान राज्य है। किसान कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक रहे हैं, लेकिन लोकसभा में वह कांग्रेस से दूर चले गए। इसलिए राहुल ने किसानों की फसल, गन्ने का मूल्य और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को उठाकर किसानों तक पहुंचने का प्रयास किया।

पहलवान
मायने: सूबे में खेल के प्रति युवाओं में खास क्रेज है। एशियन गेम्स हों या फिर कॉमनलवेल्थ गेम्स हरियाणा ने सभी जगह अपनी धाक जमाई है। भारत को मिल कुल मेडल में इस राज्य का 33 प्रतिशत तक का हिस्सा है। ऐसे में राहुल ने यहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनके बीच तक कांग्रेस की पहुंच बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

मेनीफेस्टो के मायने

राहुल ने कहा कि हम एक ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जिसमें गरीब-अमीर साथ चलें। हमने मेनीफेस्टो में कहा है कि सरकार बनी तो 2 लाख मकान बनाकर देंगे। जो किसान समय पर ऋण जमा करेंगे, उनका ब्याज माफ करेंगे। स्टेडियम बनाएंगे, जिससे प्रदेश के मेडल 30 से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएंगे। उन्होंने जनता से कैप्टन यादव को जिताने का आह्वान किया।

इस मौके पर  मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा इनेलो व भाजपा की संयुक्त सरकार ने प्रदेश के विकास पर सिर्फ 457.15 करोड़ रुपये खर्च किए थे जबकि कांग्रेस ने  3453 करोड़ रुपये खर्च किए। भाजपा धनाढ्यों की पार्टी है इसीलिए आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है। अगर इन लोगों को सत्ता मिली तो कड़वा घूंट पीना पड़ेगा।

इस मौके पर हरियाणा प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव शकील अहमद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, रेवाड़ी से प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव, बावल से प्रत्याशी जसवंत सिंह, कोसली से प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह, पटौदी से प्रत्याशी सुधीर चौधरी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें