फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के शौकीन हैं, जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं

Thu, 24 Sep 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं। गांधी जयंती की छुट्टी पर इसका आयोजन किया जा रहा है। फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट अक्टूबर के पहले हफ्ते में वाइल्ड लाइफ वीक मना रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत दो अक्टूबर को वाइल्ड लाइफ  डिपार्टमेंट की तरफ से नेचर वाइल्ड लाइफ ट्रैकिंग का आयोजन होगा। नेपली से कांसल फॉरेस्ट एरिया तक इस दिन सुबह 6 से रात 9.30 बजे तक ट्रैकिंग करवाई जाएगी।

ट्रैकिंग केलिए डिपार्टमेंट की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जा रही है। वन विभाग के निदेशक संतोष कुमार ने बताया है कि जो लोग ट्रैकिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं उनको 28 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन


ट्रैकिंग के लिए 200 लोगों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। डिपार्टमेंट की तरफ से पहले 10 अक्टूबर को वाइल्ड लाइफ  ट्रैकिंग के बारे में कहा गया था, लेकिन बाद में किसी कारण से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें