फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया वाहन लिया है, फैंसी नंबर चाहिए तो नीलामी को तैयार रहें, रजिस्ट्रेशन कराएं

Wed, 07 Feb 2018 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नीलामी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अगर आपने नया वाहन खरीदा है और उसके लिए फैंसी नंबर चाहिए तो नीलामी के लिए तैयार रहें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से फैंसी नंबरों केलिए 13 फरवरी से ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसमें इच्छुक वाहन मालिक भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


आरएलए की ओर से इस बार सीएच- 01 बीआर सीरीज के नंबरों की बोली लगाई जा सकेगी। यह रजिस्ट्रेशन 13 से 19 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे वाहन मालिक करवा सकते हैं। वहीं, ई-ऑक्शन के माध्यम से बोली 20 से 22 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगाई जा सकती है।

वाहन का मालिक नेशनल ट्रांसपोर्ट वेबसाइट: https_//parivahan.gov.in/fancy पर खुद को पंजीकृत कर सकता है और इसका लिंक चंडीगढ़ प्रशासन, परिवहन विभाग की वेबसाइट www.chdtransport.gov पर उपलब्ध है। इस नीलामी में भाग लेने के लिए लोगों के पास चंडीगढ़ का एड्रेस होना जरूरी है।
विज्ञापन


ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए पंजीकरण के लिए शुल्क का विवरण, प्रत्येक विशेष संख्या के लिए आरक्षित मूल्य की सूची, ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया और ई-नीलामी के लिए नियम और शर्तें चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन विभाग की वेबसाइट www.chdtransport.gov पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए 0172-2700341 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें