फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान होंगे प्रोटेम स्पीकर, 4 नवंबर को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Fri, 01 Nov 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रघुबीर कादियान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के वयोवृद्ध कांग्रेस विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। कादियान चार नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर के तौर पर डॉ. कादियान चार नवंबर सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के हाथों विधिवत रूप से शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


उसके बाद दो बजे से शुरू होने वाले सत्र में उनके द्वारा विधायकों को एक-एक कर शपथ दिलाई जाएगी। कादियान छठी बार विधायक के रूप में चुने गए हैं और वे वर्ष 2006 से 2009 तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन रह चुके हैं। 2014 में भी कादियान को ही प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। इस विधानसभा में वह सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। 

उनकी आयु 75 वर्ष है। बेरी से चुनकर आए कादियान विधानसभा में अपने क्षेत्र के साथ ही हर ज्वलंत मुद्दे पर अपनी राय व सुझाव बेबाकी के साथ रखते आ रहे हैं। उनकी गिनती पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद खास लोगों में होती है। नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा अपने किसी सुलझे हुए नेता को ही इस पद पर आसीन करेगी।
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर के बारे में जानना जरूरी
प्रोटेम शब्द लैटिन भाषा के प्रो टैम्पोर से लिया गया है। इसका अर्थ होता है कुछ समय के लिए। स्पीकर के चयन से पहले नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करते हैं। उनका कार्यकाल स्थायी स्पीकर के चयन तक ही होता है। उन्हीं की देखरेख में विधायकों का पूरा शपथ ग्रहण चलता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें