फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पूछे पांच सवाल: कहा- पंजाब सरकार ने किया वैक्सीन घोटाला, आपदा को बनाया अवसर

Sat, 05 Jun 2021 02:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने इसे घोटाला करार दिया और कैप्टन अमरिंदर सिंह व सोनिया गांधी से पांच सवाल पूछे। पंजाब आप के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन सरकार आपदा को अवसर बना रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचे जाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। पंजाब में आप के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है। मुसीबत के समय सरकार लोगों को लूटने से गुरेज नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


आप लोगों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध करती रहेगी। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को राघव चड्ढा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैप्टन सरकार ने एक और बड़ा वैक्सीन घोटाला किया है। उन्होंने वैक्सीन मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पांच सवाल करते हुए उनके जवाब देने की मांग की है। 

राघव ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य सरकार के कोटे वाली वैक्सीन 400 रुपये प्रति डोज खरीदी थी लेकिन यह वैक्सीन कैप्टन सरकार ने आगे निजी अस्पतालों को 1060 रुपये प्रति डोज में बेच कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। राघव ने मुख्यमंत्री से पांच सवाल पूछते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों को वैक्सीन मुफ्त में क्यों नहीं लगा रही। 
विज्ञापन


दूसरा, सरकार ने वैक्सीन केंद्र बंद कर निजी अस्पतालों को वैक्सीन के 3100 रुपये वसूलने की इजाजत क्यों दी। तीसरा, पंजाब के लोगों को बताया जाए कि मुफ्त दवा की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए क्या किया। चौथा सवाल सरकार से करते हुए कहा कि वैक्सीन घोटाले का पैसा कहां पहुंचाया गया और अंतिम सवाल कि पंजाब कांग्रेस की लड़ाई खत्म करने वाली तीन सदस्यीय समिति ने वैक्सीन घोटाले को लेकर क्या कार्रवाई की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें