फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की दौड़ : सरकारी स्कूलों के एंट्री क्लास के 4960 सीटों के लिए अब तक मिले 50 फीसदी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूल की 4960 एंट्री क्लास सीटों पर एडमिशन के लिए अब तक 2433 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, 56 निजी स्कूलों में एंट्री क्लास में आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित समूह की 816 सीटों पर एडमिशन के लिए 1911 आवेदन हो चुके हैं। शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर 2023 से सरकारी स्कूलों में फ्री नर्सरी कक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है, वहीं निजी स्कूलों में एंट्री क्लास के लिए 10 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू किया गया है। शहर के 110 सरकारी स्कूलों में बने 124 सेक्शन में 4960 सीटें उपलब्ध हैं। एक सेक्शन में 40 बच्चों की अधिकतम संख्या तय की गई है। ईडब्ल्यूएस एंट्री क्लास और सरकारी स्कूल में प्री नर्सरी के लिए अभिभावक 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक किसी भी सरकारी स्कूल जाकर शिक्षकों की मदद से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। 8 मार्च को सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। ईडब्ल्यूएस/डीजी एंट्री क्लास दाखिले के लिए ड्रॉ के तहत 16 फरवरी को चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। 26 फरवरी 2024 तक सभी गैर अल्पसंख्यक निजी स्कूलों को चयनित बच्चों के दाखिले की पुष्टि करनी होगी। ईडब्ल्यूएस की खाली सीटें बचने पर दोबारा ड्रॉ निकाले जा सकते हैं जिसकी तिथि 3 मार्च होगी और स्कूलों द्वारा 25 मार्च तक दाखिले की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन

टेबल
सरकारी स्कूल में एंट्री क्लास के आंकड़े
-स्कूलों की संख्या एंट्री क्लास सीट कुल आवेदक
110 4960 2433

निजी स्कूल में एंट्री क्लास ईडब्ल्यूएस के आंकड़े
-स्कूलों की संख्या एंट्री क्लास ईडब्ल्यूएस सीट कुल आवेदक
56 816 1911


एंट्री क्लास ईडब्ल्यूएस/डीजी दाखिले से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
-ईडब्ल्यूएस/डीजी एंट्री क्लास दाखिले के लिए आवेदन
- 10 जनवरी से 10 फरवरी तक
16 फरवरी : ड्रॉ के तहत चयनित बच्चों की सूची
- 26 फरवरी : स्कूल द्वारा चयनित बच्चों के दाखिला की पुष्टि
- 15 मार्च (जरूरत पड़ने पर) चयनित बच्चों की दूसरी सूची
- 25 मार्च : स्कूल द्वारा चयनित बच्चों के दाखिले की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें