फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज डे पर पंचकूला में निकाली रैली, विधायक-डीसी ने किया जागरूक

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रैबीज डे पर पंचकूला में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रैबीज जानलेवा बीमारी है, लेकिन इससे बचाव संभव है। रैबीज डॉग्स के काटने या खरोंच लगने से होती है। यह कहना है पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का। वह बुधवार को प्रशासन और नगर निगम पंचकूला की ओर से विश्व एंटी रैबीज डे के अवसर पर सेक्टर 5 स्थित यवनिका ओपन एयर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक और डीसी ने रैबीज जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर यवनिका से रवाना किया। यह रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए सेक्टर-8 में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया जो हाथों में बैनर एवं स्लोगन की तख्तियां लिए हुए थे। 

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि रैबीज के विषाणु हटाने के लिए घाव को 15 मिनट तक साबुन से  झाग बना कर धोने व कोई भी एंटीसेप्टिक लगाने से नष्ट हो जाते हैं। हमें कुत्तों एवं जानवरों को अगर खाना देना है तो उन्हें दूर से खाना दें। गुप्ता ने स्कूली बच्चों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि रैबीज का टीका तुरंत अस्पताल जाकर लगवाएं, यही रैबीज का बचाव है। इस मौके पर कर्नल डॉ. हर्ष तिवारी ने भी रैबीज से बचने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पंचकूला नगर निगम के आयुक्त ललित सिवाच, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस सैणी, पार्षद सीबी गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम ओपी सिहाग, रेडक्रॉस सचिव विजय लक्ष्मी, समाज सेवी एसके नैयर, सीमा भारद्वाज, स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें