फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम के लिए किसी ने नौकरी छोड़ी तो किसी ने परिवार, जानिए क्यों

Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोशल मीडिया टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब चुनाव में आप की सोशल मीडिया टीम चंडीगढ़ में बैठकर पार्टी के लिए प्रचार में जुटी है। इस टीम के नौ सदस्य हैं, किसी ने पार्टी के लिए नौकरी छोड़ दी है तो किसी ने घर-परिवार।
विज्ञापन


इनके तैयार किए पेज को एक साल के भीतर फेसबुक में आठ लाख लाइक्स मिले है। साथ ही ट्विटर अकाउंट पर 31 हजार फॉलोअर्स जुडे़ हैं।

ये है टीम के सदस्य और दायित्व : 
पुलकित शर्मा : दिल्ली के रहने वाले और इंजीनियरिंग के छात्र हैं। पंजाबी भाषा के जानकर हैं, इसलिए नेशनल सोशल मीडिया टीम ने विशेष तौर पर पंजाब के लिए भेजा है। 22 वर्षीय पुलकित की जिम्मेदारी फेसबुक और ट्विटर के अकाउंट की मॉनीटरिंग करना है।

गुरिंदर सिंह मान : साल 2014 से पार्टी से जुड़े हैं। 28 वर्षीय मान कभी पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे। भ्रष्टाचार से तंग आकर नौकरी छोड़ी, फिर पार्टी से जुड़ गए। संगरूर के मोड़म गांव के रहने वाले मान ट्विटर को-ऑर्डिनेशन, सूचनाओं को ट्रेंड करवाना, ट्रेंड को मॉनीटर करना, पार्टी की ओर से आ रहे मैसेज को ट्विटर तक  पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


रमन सबकरा : सबकरा किसी भी वाट्सअप संदेश को मात्र 15 मिनट के भीतर बूथ स्तर तक पहुंचा सकते हैं। रमन 400 से ज्यादा वाट्सअप ग्रुप से जुड़े हैं। बीटेक करने के बाद लुधियाना में जॉब मिली। कुछ दिन नौकरी करने के बाद वे पार्टी से जुड़ गए। अब वाट्सअप संदेश तैयार करना और उसे भेजने की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
विज्ञापन

ये है टीम के सदस्य और उनकी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी
आकाश नूर गदरी : होशियारपुर के 28 वर्षीय आकाश कुछ समय पहले तक फेसबुक व ट्विटर के बारे में जानते तक नहीं थे, लेकिन इस समय पंजाब से जुड़े फेसबुक पेज की जिम्मेदारी उनके पास है। पार्टी के साथ जुड़ने से पहले वे पॉल्ट्री फार्म चलाते थे, लेकिन अब सब कुछ छोड़कर पार्टी के साथ जुड़ गए हैं। इनके पास यूएस की सिटीजनशिप भी है।

पुष्पी आजाद : ये शायद पहले ऐसे शख्स हैं, जिनको केजरीवाल ने मिलने के लिए बुलाया, लेकिन 15 दिन तक इंतजार कराने के बाद मुलाकात की। जब 15 दिन बाद मिले तो खून से बनाई केजरीवाल की तस्वीर पेश की। पुष्पी का काम कार्टून और उनसे जुड़े बैनर बनाना है। डेराबस्सी के रहने वाले पुष्पी अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे। इनके कार्टून अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

सुखबीर सिंह : खुद को शहीद भगत सिंह से प्रेरित बताते हैं और केजरीवाल के फैन हैं। फतेहगढ़ साहिब में प्राइवेट टीचिंग की नौकरी छोड़ कर पार्टी से जुड़ गए। सुखबीर की पंजाबी भाषा पर अच्छी पकड़ है। सोशल मीडिया पर पंजाबी में जाने वाला सारा कंटेंट पहले इनकी नजर से गुजरता है।


पार्टी की पॉलिसी, एजेंडे और पार्टी नेताओं के प्रचार को हमारी सोशल मीडिया की टीम पंजाब के हर शख्स तक पहुंचा रही है। टीम 24 घंटे एक्टिव रहती है। जो काम मीडिया का है, वो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी टीम कर रही है। इनके साथ ही नरेंद्र मोड़, विपिन और डोला बासु सिंह भी हमारी टीम का अहम हिस्सा है।- गजेंद्र शर्मा, को-ऑर्डिनेटर, आप सोशल मीडिया, पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें