फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तिक्रमण हटाओ अभियान पर उठे सवाल, मनीमाजरा बस स्टैंड पर सड़क पर जमाई फड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर में अतिक्रमण करने वालों ने सारे हदें पार कर रखी हैं। फड़ी वालों का फुटपाथों पर कब्जा करना तो आम बात थी, जिसको हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान भी चलाया था। उसके बाद भी सड़क पर फड़ियां लग रही हैं जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मनीमाजरा बस स्टैंड पर अब भी ऐसा हो रहा है। यहां फल विक्रेताओं ने सड़क पर ही बड़े-बड़े बैकअप लगाकर पूरी जगह घेर ली है। यह स्थान मुख्य चौराहा होने के साथ बसों का एंट्री पॉइंट भी है। फड़ियों के कारण यह ब्लाइंड कॉर्नर बन गया है जिससे हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है।

मनीमाजरा में ऐसे अतिक्रमण को हटाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। उच्च न्यायालय ने नगर निगम से इसके संबंध में जवाब भी मांगा है। उसके बावजूद सड़क पर अतिक्रमण हटाया नहीं जा रहा है। लोग अतिक्रमण हटाने वाले अभियान की गंभीरता पर ही सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम का यह अभियान केवल दिखावा है। विभाग के कर्मचारियों के सामने दिन भर सड़क पर फड़ी लगी रहती हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है के निगम का दस्ता मैकेनिकों और दुकानदारों पर चालान काट रहा है जबकि बस स्टैंड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सड़क पर अवैध कब्जे पर आंखें मूंद ली जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि फल विक्रेता ईएसपी के तहत यहां पर फड़ी लगाकर बैठे है, उन्हें कोविड के दौरान अनुमति दी गई थी। लेकिन लोगों का कहना है कि क्या किसी भी परमिशन में यह लिखा है कि सड़क पर कब्जा करके लोगों की आवाजाही रुक जाए।
अनुमति से 3 जगह ज्यादा जगह घेर रखी
वेंडर एक्ट के अनुसार कोई भी वेंडर 5×6 फुट की जगह पर बैठ सकता है, जबकि यहां पर अधिकतर फड़ियां 15×15 फुट से भी बड़ी जगह घेरकर बैठी हैं। मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि वह पूरी स्थिति की वीडियोग्राफी करके हर साक्ष्य सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी जानबूझकर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे और नियमों की गलत व्याख्या कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। लोगों का कहना कि सड़क सुरक्षा के गंभीर खतरे को देखते हुए तत्काल, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि मनीमाजरा की सड़कों पर व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बहाल हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें