फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, तीन घंटे तक टोल प्लाजा मुफ्त कराने का एलान

Sat, 20 Jan 2024 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब भर के टोल प्लाजा पर शनिवार को तीन घंटे तक कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन करेंगे। मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा का कहना है कि सरकार को अपने वादे याद दिलाने की खातिर पंजाब में शनिवार को टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कौमी इंसाफ मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का एलान कर दिया है। मोर्चा का एलान है कि शनिवार को मोर्चा के कार्यकर्ता पंजाब भर में तीन घंटे प्रत्येक टोल प्लाजा को रोष स्वरूप मुफ्त करेंगे। उधर, बंदी सिखों की रिहाई के मामले को लेकर एसजीपीसी ने भी अलग से बैठक बुला ली है। 

विज्ञापन


एसजीपीसी की बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेश पर बुलाई गई है। बैठक में एसजीपीसी की ओर से बंदी सिखों की रिहाई के लिए आंदोलन करने व राजोआणा की फांसी की सजा माफ करवाने के लिए राष्ट्रपति के पास दायर दया याचिका के संबंध में फैसला लिया जाएगा।

कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले करीब एक वर्ष से बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना दे रहा है। पिछले वर्ष छह जनवरी को यह आंदोलन शुरू किया गया था। सिखों की रिहाई के लिए कई बार सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई। परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला है। कौमी इंसाफ मोर्चा का अधिक प्रभाव मालवा व दोआबा क्षेत्र में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें