वहीं पीडब्ल्यूडी के सचिव हुसन लाल ने कहा कि उनके आने का मकसद है कि करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य को शुरू किया जाए। उन्होंने कॉरिडोर को लेकर पूरा जायजा लिया। कहां-कहां, क्या-क्या आना है, क्या क्या शिफ्ट करना है, उसके बारे में भी चर्चा की गई है। उनका प्रयास होगा कि निश्चित समय पर कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया जाए।
कॉरिडोर निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर किए सवाल में उन्होंने कहा कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया चलती है। किसानों के मुआवजे को लेकर किए सवाल के जवाब में सचिव ने बताया कि मुआवजा तो कानून के अनुसार ही मिलेगा।
सचिव हुसन लाल ने कहा कि जमीन की कीमतों को लेकर किसानों के पास जो भी कागजात हैं, वह एसडीएम श्री डेरा बाबा नानक को दें। उनको देखकर जो वाजिब होगा उसके मुताबिक एसडीएम जमीन का रेट तय करेंगे। सचिव ने बताया कि किसानों ने शुक्रवार को जो एतराज दिए हैं, उन एतराजों को श्री डेरा बाबा नानक के एसडीएम सुनेंगे और फैसला करेंगे।