फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुटा शिक्षकों का संगठन, इसे पंजीकृत करवाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन यानी पुटा का पंजीकरण अब तक सीनेट के जरिये था लेकिन अब सीनेट का पता ही नहीं कि यह रहेगी या नहीं। इसकी जगह बोर्ड ऑफ गवर्नेंस लेने को तैयार है। ऐसे में शिक्षकों के मुद्दे उठाने और अपनी बात प्रमुखता से रखने के लिए पुटा का रजिस्टर्ड होना बहुत जरूरी है। खालिद-सिद्धू ग्रुप ने पुटा को पत्र लिखकर कहा है कि पुटा का पंजीकरण करवाया जाए।
विज्ञापन

खालिद-सिद्धू ग्रुप ने भेजे पत्र में कहा है कि पुटा शिक्षकों को संगठन है। यह शिक्षकों की ताकत है। इस संगठन के जरिये शिक्षकों के तमाम मुद्दों को उठाया जाता है और उनका हल करवाया जाता है। यह सीनेट के जरिये पंजीकृत था लेकिन अब सीनेट की जगह बोर्ड ऑफ गवर्नेंस लेने जा रहा है। ऐसे में बोर्ड के सदस्य चुनाव लड़कर आने वाले नहीं हैं, बल्कि उनका मनोनयन होगा। ऐसे में दिक्कतें आगे न आएं, उससे पहले ही पुटा को अपना संगठन पंजीकृत करवा लेना चाहिए। समय रहते इस पर निर्णय लिया जाए ताकि शिक्षकों के मुद्दों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
उन्होंने यह भी कहा है कि यदि पुटा इस पर कदम नहीं उठाती है तो फिर कोई दूसरे रास्ते निकाले जाएंगे। रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय में इसका पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा है कि पुटा पंजीकरण के लिए सभी आगे आकर मिल-जुलकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें