मनीमाजरा पॉकेट नंबर वन के स्कूल के मैदान में लगी आग से उठता हुआ धुआं।
- फोटो : CHANDIGARH
मनीमाजरा। सिविल अस्पताल मनीमाजरा के साथ पॉकेट नंबर-1 में सरकारी मॉडल हाई स्कूल के मैदान में वीरवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही चारों ओर धुआं फैल गया। धुआं देखते ही आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। यह धुआं अस्पताल तक पहुंच गया था। सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की फायर टेंडर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस समय स्कूल में आग लगी। उस समय वहां विद्यार्थी नहीं थे।
फयर ब्रिगेड के अनुसार वीरवार दोपहर 3 बजे कर 19 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि पॉकेट नंबर-1 के सरकारी स्कूल में आग लग गई है। सूचना पाते ही मनीमाजरा फायर ब्रिगेड से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि स्कूल के मैदान रखे कचरे को आग लगी थी जो धीरे-धीरे सूखी घास को लगकर चारों तरफ फैल गई थी। इसके बाद चारों ओर धुंआ फैल गया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एक घंटे पहले हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर लगी थी आग
इससे पहले मनीमाजरा फायर ब्रिगेड को मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास रोड़ के किनारे लगी घास में आग लग गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
कोट्
मुझे इस बारे में किसी ने भी जानकारी नहीं दी। क्योंकि मैं छुट्टी पर हूं, लेकिन इस बारे में गेटकीपर से पूछती हूं। वैसे दोपहर में कोई भी स्कूल में नहीं होता, केवल चौकीदार ही स्कूल में रहता है। -प्रिंसिपल संगीता बजाज, सरकारी मॉडल हाई स्कूल, पॉकेट नंबर-1 मनीमाजरा