फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसु ने उतारा पूरा पैनल, एनएसयूआई लड़ेगी स्वतंत्र चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

पुसु ने उतारा पूरा पैनल, एनएसयूआई लड़ेगी स्वतंत्र चुनाव
किसी ने गठबंधन किया तो कोई चुनिंदा पदों पर लड़ने के लिए चुनाव मैदान में उतरा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। छात्रसंघ चुनाव में पुसु और एनएसयूआई पूरे पैनल के साथ स्वतंत्र रूप से मैदान में हैं। 2003 के बाद पुसु पहली बार पूरे पैनल के साथ मैदान में उतरी है जबकि दूसरे छात्र संगठनों में किसी ने गठबंधन के साथ सीटों का बंटवारा कर लिया है तो कोई चुनिंदा पदों पर उम्मीदवार उतारा है। दूसरी ओर एबीवीपी और सीवाईएसएस ने गठबंधन कर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
पुसु ने पहली बार अध्यक्ष पद पर छात्रा को उतारा है। शिवाली को अध्यक्ष, समरवीर सिंह कंबोज को उपाध्यक्ष, सक्षम गर्ग को सचिव और आतिश शर्मा को संयुक्त सचिव के पद पर उतारा है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर गुरविंदर सिंह कंबोज, उपाध्यक्ष पद पर हर्षदीप सिंह, सचिव पद पर सागर और संयुक्त सचिव पद पर मनीष को उतारा है। पुसु के सदस्य कुलबीर सिंह नागरा ने बताया कि साल 1997 के बाद से पुसु ने 30 बार चुनाव लड़ा है जिसमें से 15 बार जीत मिली है।
विज्ञापन

बाहरी लोगों को पुलिस ने पकड़ा
पीयू स्टूडेंट सेंटर पर वीरवार को पुलिस का कड़ा पहरा था। थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान कुछ लोगों के पास आईडी कार्ड नहीं था। पूछताछ में पता चला कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं थे और बाहर से आए थे। पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई, वहां से उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दो पदों पर लड़ेगा सीवाईएसएस गठबंधन दल
सीवाईएसएस ने वीरवार को इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और पीयूएचएस के साथ गठबंधन कर लिया। इसके बाद तय किया कि सीवाईएसएस गठबंधन दो पदों पर चुनाव लड़ेगा। इसमें अध्यक्ष पद पर आयुष खटकर और संयुक्त सचिव पद पर आईएसए और पीयूएचएस का संयुक्त उम्मीदवार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें