चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन (जीजीएससीडब्ल्यू) में ईशा मौदगिल अध्यक्ष, तरनजीत कौर उपाध्यक्ष, सोनी महासचिव और तनीषा सेठी संयुक्त सचिव चुन ली गईं। इनके मुकाबले में कोई अन्य उम्मीदवार न होने कारण वीरवार को चारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। वहीं, सेक्टर-42 स्थित पीजीजीसीजी में शीनम रावत अध्यक्ष पर और मिल्ली निर्विरोध महासचिव चुनी गईं।
उधर, एमसीएम डीएवी कॉलेज में वीरवार को अध्यक्ष पद पर शाहिस्त और सचिव पद पर मेष खुराना निर्विरोध चुन लिए गए। वहीं सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में संयुक्त सचिव पद पर अदिति सजवान को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। सेक्टर-11 के कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर शीतल चौहान और सचिव पद पर उदय प्रताप सिंह निर्विरोध रहे। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।