फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू की मनप्रीत कौर ने जीता फेस पेंटिंग पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (यूआईएफटी) ने स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन एसआरएफ की शोध छात्रा आरुषि पुरी ने अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभदीप बरार के मार्गदर्शन में किया। इस प्रतियोगिता में बीएससी और एमएससी फैशन टेक्नोलॉजी दोनों कार्यक्रमों के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति और कलात्मक शैली में अपने परिचितों के चेहरे पर पेंटिंग करके अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की मनप्रीत कौर को सर्वाधिक रचनात्मक फेस पेंटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की गरिमा को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति प्रतिनिधित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें