फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों की खट्टी-मीठी यादें हैं 'पुरानी जींस' में

Wed, 23 Apr 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
1 मई को रिलीज होने वाली फिल्म पुरानी जींस के कलाकारों ने प्रमोशन की। फिल्म के मुख्य किरदार तनुज विरवानी और आदित्य सील ने सेक्टर 16 के एक कॉफी हाउस में फिल्म को लेकर अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


तनुज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। तनुज ने बताया कि बॉलीवुड में वैसे तो एंट्री मुश्किल है, लेकिन उनकी मां के बॉलीवुड से जुड़े होने के कारण उन्हें यहां एंट्री करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई, हालांकि तनुज ने माना कि उनकी मां ने बॉलीवुड में इतना अच्छा काम किया है तो लोग उनसे भी उतनी ही उम्मीद बांधते है।

एक छोटी सी लव स्टोरी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आदित्य सील ने बताया कि इस फिल्म में वह तनुज के पुराने दोस्त बने हैं। इस फिल्म का निर्देशन तनुश्री चटर्जी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में ब्राजिलियन मॉडल इजाबेल्ले, रति अग्निहोत्री, सारिका, कामिनी कौशल, कशिका चोपड़ा और रजित कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें