फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दरिंदगी: कुत्ते के बच्चे को पानी के टैंक में डुबा कर मारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि स्ट्रे डॉग के चार पप्पी थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है और दो की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
पानी में पड़ा कुत्ते का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-27 डी की जनता मार्केट में पानी की टंकी से कुत्ते के एक बच्चे का शव मिला। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सेक्टर के ही पुनीत सिंह ने पप्पी को पानी के टंकी में फेंका था जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पुनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि स्ट्रे डॉग के चार पप्पी थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है और दो की हालत बेहद नाजुक है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-28ए में रहने वाले दिलीप आनंद ने शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंडर सेक्शन 11(1) और आईपीसी 428, 277 के तहत सेक्टर-26 पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें