फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नामीबिया में पंजाब का शानदार प्रदर्शन, वनडे शृंखला 4-1 से अपने नाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन से पहले इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर पर नामीबिया गई पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की टीम पूरी तरह से सफल रही। पांच मैच की वनडे शृंखला में टीम ने नामीबिया को 4-1 से शिकस्त दी। चारों मुकाबले पंजाब ने एकतरफा अंदाज में जीते लेकिन अंतिम मैच में नामीबिया टीम को करीबी जीत मिली। पंजाब के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने साबित कर दिया कि वे आगामी चुनौती के लिए तैयार हैं।दौरे के पांचवें और अंतिम वनडे मैच में नामीबिया ने नौ विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 184 रनों पर ऑलआउट हो गई। शॉन फॉचे ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने चार और मयंक मार्कंडेय ने तीन विकेट लिए।
इस तरह रहा प्रदर्शन :
पंजाब ने पहले मैच में पंजाब ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। नामीबिया के बनाए 173 रनों के जवाब में पंजाब ने 33 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। नमन धीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे वनडे मैच में पंजाब ने मेजबान टीम को 87 रन से मात दी। पंजाब ने पहले सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए और जवाब में नामीबिया 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। मयंक मार्कंडेय को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

तीसरे मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी की और वे 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब ने जवाब में 14.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए 149 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रभसिमरन सिंह को आतिशी बल्लेबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


चौथे मैच में पंजाब को 33 रन से जीत मिली। टीम ने पहले खेलते हुए 266 रन पर सिमट गई और मेजबान नामीबिया टीम की पूरी टीम 233 रन पर ढ़ेर हो गई। जस इंदर सिंह जीत के स्टार रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें