फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी ढाबे वाली दाल

Sat, 02 Nov 2013 03:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरप्रीत कौर, जालंधर
विज्ञापन


पंजाब में ढाबे का बहुत क्रेज है। उससे भी ज्यादा क्रेज है, ढाबे पर बनने वाली दाल का। अब सवाल ये उठता है कि अगर ढाबे वाली दाल खाने का मन हो, लेकिन बाहर जाने का मन न हो तो क्या किया जाये। विकल्प है घर पर ही ढाबे वाली दाल बनाना, वो भी उसी स्वाद के साथ। इसके लिए ढाबे वाली दाल को बनाना सीखना होगा। वो कैसे बनेगी, आइये जानते हैं इनसे-
विज्ञापन


सामग्री-
1/4 कप राजमा
1/4 कप चना दाल
1/2 कप काली उरद की दाल
2-3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
2 प्याज़ बारीक कटे हुए
8-10 लहसुन छील के कद्दूकस करे हुए
1” टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
3 टमाटर बारीक कटे हुए
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
1/4 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई

विधि-
दाल को साफ करे धोकर पानी में रातभर के लिए या फिर 4-5 घंटे के लिए भीगा दें।भीगने के बाद पानी से निकाल के कुकर में डाले और 6 कप पानी मिला के गलने तक पका ले।अब एक कढाई में तेल गरम करे फिर कद्दूकस कर हुआ लहसुन डाल के भूने, कटा हुआ प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक पकाए।टमाटर, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर डाल के गलने तक पकाए।उबली डाल, नमक और मक्खन डाल के धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक और पकाए।हरी धनिया और मसली हुई कसूरी मेथी डाल के गैस से उतार के गरम गरम दाल रोटी और चावल के साथ परोसे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें