फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का गाना: मानसा की अदालत ने लगाई रोक, पिता ने दाखिल की थी याचिका

Mon, 29 Aug 2022 10:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अदालत का सहारा भी लिया। अब मानसा की अदालत ने गाने के रिलीज पर रोक लगा दी है। हालांकि संगीत निर्देशक सलीम मर्चेंट ने भी गाना रिलीज न करने की बात कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से बात करने के बाद ही गाने को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नए पंजाबी गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर अदालत ने रोक लगा दी है। अदालत ने यह आदेश सिद्धू मूसेवाला के परिवार की याचिका पर दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला और गायिका अफसाना खान के साथ शूट किया गया पंजाबी गीत जांदी वार दो सितंबर को रिलीज होना था। यह जानकारी संगीत निर्देशक सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने गाने को रिलीज न करने की अपील की थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अदालत का सहारा भी लिया। अब मानसा की अदालत ने गाने के रिलीज पर रोक लगा दी है। हालांकि संगीत निर्देशक सलीम मर्चेंट ने भी गाना रिलीज न करने की बात कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से बात करने के बाद ही गाने को रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें