पंजाबी गायक साबर कोटी का लंबे समय से बीमारी के बाद वीरवार को निधन हो गया। इससे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ है। साबर की किडनियां खराब हो गई थी। वह जालंधर के मेट्रो अस्पताल में दाखिल थे। वीरवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
साबर कोटी जालंधर कैंट के रहने वाले थे। उन्होंने तुस्सी मौसम वांगू बदल गए जी अस्सी रुखां वांगू खड़े रहे, हंजुआ दे विच गम पाके पीना सिख लेया समेत कई गाने गाए थे। उनकी आवाज का जादू हर तरफ था। साबर कोटी के निधन की सूचना से हर तरफ गम का माहौल बन गया।