पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में जयवीर शेरगिल के घर पर हुई है।
मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने दो दिवसीय कॉन्सर्ट के दूसरे दिन रविवार को फैंस दिल जीत लिया। दिलजीत का यह कॉन्सर्ट उनके 'दिल-लुमिनाटी इडिया टूर' के तहत हुआ। इससे पहले दिलजीत ने विदेश में कॉन्सर्ट किया।
विज्ञापन
दिल्ली शो के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात भी की। यह मुलाकात दिल्ली में जयवीर शेरगिल के घर पर हुई है। दिलजीत अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे। दिलजीत उनके परिवार के सदस्यों से भी मिले।
खास बात यह है कि भाजपा नेता जयवीर शेरगिल मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ भी जालंधर के ही रहने वाले हैं। दोनों के पंजाबी संबंध होने के चलते दिलजीत उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। जयवीर शेरगिल अपने घर के गेट पर दिलजीत और उनकी टीम को रिसीव करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
करोड़ों लोगों को मोटिवेट करते हैं दिलजीत
जयवीर शेरगिल ने दिलजीत के साथ मुलाकात की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिलजीत पंजाब और पंजाबियों की शान हैं। युवाओं को पाजी से जरूर सीख लेनी चाहिए। क्योंकि दिलजीत करोड़ों लोगों को मोटिवेट करते हैं। इस पर दिलजीत ने कहा कि मैं खुद आपसे (जयवीर शेरगिल) मोटिवेट होता हूं।
छाती ठोक कर कहते हैं, दिलजीत वाले पंजाब से हैं
जयवीर शेरगिल ने लिखा कि आज मैं छाती ठोक कर कहता हूं कि हम दिलजीत दोसांझ वाले पंजाब से हैं। मैंने दिलजीत से जो सिखा है उसे अपने बच्चों को भी सिखाया है। इतना ही नहीं दूसरे लोगों को भी दिलजीत की कामयाबी के बारे में बताया। मेहनत करने पर एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। क्योंकि आसमान की कोई सीमा नहीं है। इसलिए मेहनत करते रहना चाहिए, जिसका उदाहरण दिलजीत खुद हैं।