फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिनेमा की दिशा बदलेगी ‘पटियाला ड्रिम्स’

Wed, 11 Dec 2013 12:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला ड्रीम्स पंजाबी सिनेमा को नई दिशा दिखाने वाली है। अब तक देखने में आया है कि पंजाबी लड़के विदेश जाने का सपना लेते हैं।
विज्ञापन


पटियाला ड्रीम्स ऐसी पंजाबी फिल्म है जिसमें पंजाबी लड़का विदेश से वापस पंजाब लौटता है। सेक्टर-17 के होटल पार्क प्लाजा में फिल्म का म्यूजिक शेमारू म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया।

शेमारू के बबली सिंह के पास फिल्म के इलेक्ट्रानिक और मीडिया राइट्स हैं। ‘पटियाला ड्रीम्स’ कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिल, एक्शन से भरपूर है।

एक्टर सरवर आहूजा और मदलसा शर्मा फिल्म के लीड रोल में हैं। उनके साथ वैली, अंकित राज कक्कड़, नाम्या सक्सेना, वैभव राज गुप्ता, बीएन शर्मा और सरदार सोही भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


कपूर फिल्म्स एंड शोबिज़ के बैनर तले बनने वाली फिल्म के अनमोल कपूर, परमिंदर कपूर, रमन कपूर और नवनीत कपूर प्रोड्यूसर हैं। इसको अभिषेक सक्सेना ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन


जैज़ पंजाबी और विक्की अग्रवाल फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। फिल्म की कहानी में इंटरवेल से पहले और उसके बाद काफी बदलाव है।

निदेशक अभिषेक सक्सेना ने कहा कि इस फिल्म की कहानी एकदम अलग है। प्रोड्यूसर परमिंदर कपूर ने कहा कि फिल्म में नए चेहरों को कास्ट किया गया है।

ऋतु पाठक, अरुण सिंह, सोनिका शर्मा, जैज़ पंजाबी, शाहिद माल्या, जावेद अली, लक्की लक्ष और कुलविंदर बिल्ला ने गीतों को अपनी आवाज दी है।

जैज़ पंजाबी, जग्गी सिंह और मुकेश सिंह ने फिल्म के गीत लिखे हैं। फिल्म के गानों की शूटिंग मलयेशिया, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब में की गई है। कोरियोग्राफर शबीना खान पहली बार पंजाबी फिल्म कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें