1984 के दंगों पर आजकल कई फिल्म बन रही हैं, लेकिन प्राउड टू बी ए सिख एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
यह कहना है शान ए खालसा ग्रुप के प्रेसिडेंट रूपिंदर सिंह का। उनके ग्रुप की फिल्म प्राउड टू बी ए सिख 4 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
प्रेस क्लब-27 में हुई वार्ता में रूपिंदर ने बताया यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक प्रोफेसर 1984 के दंगों के दौरान पंजाब छोड़ कर चला जाता है और जब वह वापस आता है तब भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।
रूपिंदर ने कहा कि दंगों के दौरान हिंदू और सिख धर्म के लोगों के बीच काफी गलतफहमी हो गई थी। इसे दूर करने के लिए भी इस फिल्म का निर्देशन किया गया।
इस दौरान फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अमृत पाल सिंह बिल्ला भी मौजूद थे। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज कि जाएगी।