फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रभसिमरन के दम पर पंजाब की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रभसिमरन सिंह की शानदार बल्लेबाजी के सहारे पंजाब ने विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 183 रन से करारी शिकस्त दी। प्रभसिमरन ने 86 गेंदों पर 88 रन की बेहतरीन पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सिंघाली में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 345 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। प्रभसिमरन के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 70 और नेहल ने 56 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। मध्य प्रदेश की ओर से वेंकटेश और त्रिपुरेश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आर्यन को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 31.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। रजत ने 38, त्रिपुरेश ने 31 और शुभम ने 24 रन बनाए। पंजाब की ओर से सनवीर ने तीन, रमनदीप और गुरनूर ने दो-दो विकेट झटककर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें