फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून, पंजाब में झमाझम बारिश से 2.5 डिग्री गिरा तापमान

Wed, 05 Jul 2023 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मंगलवार को दिन में सबसे अधिक 25.0 एमएम बारिश पटियाला में हुई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 23.5-23.5 एमएम की बारिश एसबीएस और रोपड़ में हुई।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश से पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे बीते कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बुधवार से अगले चार दिन भी पंजाब में ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इससे फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। खासतौर से मौसम विभाग ने छह, सात व आठ जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पंजाब में पिछले तीन दिनों में तापमान रोजाना बढ़ रहा था। कुल 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी लेकिन मंगलवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने एक ही दिन में पारे में 2.5 डिग्री की कमी ला दी। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही बना रहा। सबसे अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 35.6, लुधियाना का 33.7, पटियाला का 35.0, पठानकोट का 34.0, बठिंडा का 40.4, गुरदासपुर का 33.0, मुक्तसर का 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मंगलवार को दिन में सबसे अधिक 25.0 एमएम बारिश पटियाला में हुई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 23.5-23.5 एमएम की बारिश एसबीएस और रोपड़ में हुई। इनके अलावा चंडीगढ़ में 5.8, अमृतसर में 8.8 एमएम, लुधियाना में 2.6 एमएम, पठानकोट में 15.4, फतेहगढ़ साहिब में 2.0, गुरदासपुर व होशियारपुर में 0.5-0.5 एमएम की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


दिन के समय चंडीगढ़ में 15.0, एसबीएस नगर में 17.5, गुरदासपुर में 4.0, पठानकोट में 6.0 एमएम की बारिश हुई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 22.7 डिग्री का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें