फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने मांगी केंद्र से BSF की अतिरिक्त कंपनियां

Sun, 23 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री से मिले कैप्टन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब ने केंद्र से बीएसएफ की अतिरिक्त कंपनियों की मांग की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पंजाब में बीएसएफ तैनाती पर ज्यादा जोर दिया है।  मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान शनिवार को भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए बीएसएफ की पांच अतिरिक्त कंपनियां लगाने की मांग करते हुए सीमा पर सेकंड लाइन डिफेंस सिस्टम स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर बीएसएफ को तैनात किए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने पुलिस थाना दीनानगर में वर्ष 2015 के फिदायीन हमले और वर्ष 2016 में पठानकोट में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर हमले के संदर्भ में सुरक्षा फोर्स ने बढ़ोतरी करना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सेकंड लाइन डिफेंस सिस्टम के लिए तुरंत बुनियादी ढांचा, सक्षम निर्माण और मानवीय शक्ति के लिए लगभग 206 करोड़ रुपये के फंड जारी करने की जरूरत है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बेअदबी, हिंदू नेताओं की हत्या पर सीबीआई तेज करे जांच

गृह मंत्री से मिले कैप्टन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में जनवरी, 2016 से आरएसएस, हिंदू और शिव सेना नेताओं की हत्याओं का जिक्र करते हुए अमरिंदर ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से हाल ही में प्राप्त हुई रिपोर्ट आंतकवादियों/गर्मख्याली संस्थाओं/व्यक्तियों की ओर से आरएसएस की शाखाएं, डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा केंद्रों, धार्मिक स्थानों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजनाओं की तरफ इशारा करती है।

कैप्टन ने लंबित पड़े केसों के हल के लिए सीबीआई समेत विभिन्न एजेंसियों की ओर से एकजुट होकर प्रयास करने पर बल दिया। कैप्टन ने गृह मंत्री से अपील की कि पंजाब में बेअदबी की घटनाएं और हिंदू नेताओं के कत्ल के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश जारी किए जाएं।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने आईआरबी की दो बटालियनों के लिए वार्षिक खर्चे के लिए आवश्यक फंड मुहैया करवाने की भी गृहमंत्री से अपील की। इन दोनों बटालियनों में से प्रत्येक के लिए हाल ही में 51.19 करोड़ रुपये स्वीकार हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें