फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, डीयूआई को सौंपा कार्यभार

Mon, 16 Jan 2023 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वीसी के पद के लिए व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। पीयू वीसी के खिलाफ यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार करने को लेकर चांसलर के पास कई शिकायतें जा चुकी थी।
विज्ञापन
पीयू वीसी ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राज कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। विवि के इतिहास में यह पहली बार है जब कार्यकाल पूरा करने से पहले किसी वाइस चांसलर ने पद से इस्तीफा है। प्रो. राजकुमार ने 10 जनवरी को ही इस्तीफा दे दिया था जिसे चासंलर/उपराष्ट्रपति गदीप धनखड़ ने 13 जनवरी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोमवार को इस्तीफे के पत्र को सार्वजनिक किया गया।

विज्ञापन


प्रो. राजकुमार के इस्तीफे के बाद अब डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) प्रो. रेणु विग को वाइस चांसलर दफ्तर का कार्यभार सौंपा गया है। चांसलर दफ्तर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सोमवार (16 जनवरी) से अगले आदेश तक प्रो. रेणु विग पीयू सीसी का कार्यभार देखेंगी। नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। बता दें कि चांसलर के पास पीयू वीसी प्रो. राज कुमार के खिलाफ कई शिकायतें पहुंचीं थीं। इनमें यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं संबंधी कई कई शिकायतें थीं। अकादमिक बैठकों में भी वीसी का रवैया सदस्यों के साथ अच्छा नहीं था। इसकी भी शिकायतें की गईं थीं।

23 जुलाई 2018 को हुई थी प्रो. राजकुमार की नियुक्ति
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद पर प्रो. राजकुमार की नियुक्ति 23 जुलाई 2018 को हुई थी। तीन वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2021 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया था। प्रो. राजकुमार का अभी लगभग डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ था। इसी बीच भ्रष्टाचार समेत अन्य के विवादों के बीच उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया।
विज्ञापन


प्रो राजकुमार ने त्याग पत्र में दिया पारिवारिक कारण  
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पारिवारिक कारण बताया गया है। पीयू की ओर से देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें