फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: कहां मिलकर बैठें यार, स्टूडेंट सेंटर में दिक्कतें हजार...

Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Student Center
विज्ञापन
साल का कोई दिन या कोई भी मौसम हो, पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉट स्पॉट स्टूडेंट सेंटर में हमेशा रौनक रहती है। पीयू के पुराने स्टूडेंट्स यादों को ताजा करने के लिए भी दोस्तों या परिवार के साथ अकसर स्टूडेंट सेंटर आते हैं। लेकिन यहां की हालत काफी खराब है। चारों ओर घूमते लावारिस कुत्ते, टूटे बैंच और कुर्सियां, हर तरफ कूड़े से पूरी तरह भरे हुए डस्टबिन। हर स्टूडेंट के जुबान पर एक ही सवाल है कि सभी छात्र संगठन चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन जीतने के बाद समस्याओं का समाधान नहीं करते। वहीं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. इमेनुअल नाहर के मुताबिक सफाई व्यवस्था कायम रखने केलिए कर्मचारी रखे हुए हैं और दुकानदारों से कहा जाएगा कि वे भी सफाई का ध्यान रखें और बैठने की सही ढंग से व्यवस्था करें।
विज्ञापन


लावारिस कुत्ते बड़ी समस्या
पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर इन दिनों लावारिस कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। यहां खाना खाने आने वाले विद्यार्थी व कर्मचारी इन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। कैंटीन में इनको आसानी से खाना मिल जाता है। इसी कारण ये कैंटीनों के आसपास ही घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं। कभी-कभी ये कुत्ते स्टूसी के मैदान में नीचे बैठकर खाना खा रहे लोगों के पास भी पहुंच जाते है।

बड़ी-बड़ी घास
स्टूडेंट सेंटर के ग्राउंड की भी मौजूदा स्थिति बदहाल है। ग्राउंड के किनारों पर बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला यहां कोई नहीं है। हालात अब ऐसे हो गए हैं कि छात्रों को भी अब नीचे बैठने से डर लगने लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

PU Student Center
जगह-जगह जूठी थालियां
पीयू में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा कई ऐसे लोग भी होते हो जो स्टूडेंट सेंटर सिर्फ खाना खाने के लिए आते है। ऐसे में सभी विद्यार्थी व कर्मचारी जहां खाना खाते हैं वहीं थालियों को छोड़ जाते है जिससे जगह-जगह जूठी थालियां फैली नजर आती है। लावारिश कुत्तों को इन्ही थालियों के आसपास चक्कर काटते हुए देखा जा सकता है।

बैठने की पर्याप्त जगह की कमी
छात्र क्लास लगाए या न लगाए लेकिन स्टूडेंट सेंटर का एक चक्कर जरूर लगाते हैं। लंच के समय भारी भीड़ जुटती है और पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने की वजह से ज्यादातर छात्र
मैदान पर बैठकर ही खाना खाते है। शेड वाली कुर्सियां लगभग सभी टूट चुकी हैं। कई जगह कुर्सियां होने के बावजूद भी वहां काफी गंदगी पड़ी रहती है जिससे वहां बैठना नामुमकिन होता है।

टूटे-फूटे हुए डस्टबिन
दोपहर के समय ज्यादातर डस्टबिन कूड़े से भरे रहते है। स्टूडेंट सेंटर पूरी तरह से अनदेखी का शिकार है। छात्र भी इन असुविधाओं से परेशान है लेकिन उनका कहना है कि शिकायत करने से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, हालात वैसे के वैसे ही रहते हैं।
विज्ञापन

PU Student Center
लोग खाना खाकर कहीं भी थालियां छोड़ जाते है, जिन्हे वहां घूम रहे कुत्ते उन्हे चाटते है। जिनसे हमें कई बिमारियों का खतरा होता है। कुत्तों की समस्या बहुत ज्यादा है वह कभी-कभी बैंच पर भी चढ़ आते हैं। - हरप्रीत, रिसर्च स्कॉलर

यहां स्टूडेंट्स को हर तरह की आजादी है, ये अच्छी बात है। यहां बैठने केइंतजाम जैसे  कुर्सियों की कमी है। बारिश में यह समस्या और बढ़ जाती है। - इकबाल सिंह, स्टूडेंट

बैठने के लिए जगह की कमी तो होती ही है। खाना खाने के बाद थाली को ऐसे बाहर नहीं छोड़ना चाहिए, इसके लिए कोई एक ऐसी जगह बनानी चाहिए जहां पर सभी खाना खाने के बाद थाली को रख सकें।
जगपाल, रिसर्च स्कॉलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें