चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। इस पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा ने 26 अक्तूबर को यूएसए में हुई नीलामी को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लेटर लिखा है।
एडवोकेट के द्वारा गृहमंत्री को लिखे गए लेटर में यूएसए में करोड़ों रुपए में नीलाम हुए हेरिटेज फर्नीचर की पूरी जानकारी दी गई। इसके अलावा एडवोकेट ने नई दिल्ली के सीबीआई डायरेक्टर और डीआरआई के डीजी को लेटर लिखकर विदेश में लगातार हेरिटेज फर्नीचर की हो रही नीलामी की जांच कराने को कहा है। ताकि देश की मूल्यवान संपत्ति की खरीद-फरोख्त को रोका जा सके। इसके साथ ही हेरिटेज फर्नीचर की ट्रैफिकिंग को रोका जा सके।
इससे पहले भी चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर न्यूजीलैंड, यूएसए और फ्रांस में नीलाम हो चुका है। जोकि ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किया गया था। लेकिन आज तक हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के लिए भारत सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। 26 अक्तूबर को यूएसए में जो नीलामी हुई, उसमें चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय की दो चेयर 1.14 करोड़ रुपए में नीलाम की हुई। इसके अलावा हाईकोर्ट, एमएलए फ्लैट्स और पंजाब यूनिवर्सिटी का हेरिटेज फर्नीचर भी नीलाम हुआ।
Panjab University
- फोटो : File Photo
हेरिटेज फर्नीचर नीलामी राशि रुपए में
- पंजाब यूनिवर्सिटी की दो लॉन्ज चेयर 1.14 करोड़
-पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए डिजाइन सोफा 42.17 लाख
-राइटिंग चेयर 2.27 लाख
-राइटिंग चेयर 2.27 लाख
-कमेटी आर्मचेयर, हाईकोर्ट 12.97 लाख
-लाइनेन चेस्ट, एमएलए फ्लैट्स 5.67 लाख
-लाइनेन चेस्ट, एमएलए फ्लैट्स 4.46 लाख
-आर्म चेयर 12.16 लाख
-कमेटी आर्मचेयर, हाईकोर्ट 7.7 लाख
-आर्म चेयर 8.92 लाख
-फोल्डिंग स्क्रीन, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग 11.35 लाख
-कमेटी आर्म चेयर, हाईकोर्ट 10.54 लाख
-कमेटी आर्म चेयर, हाईकोर्ट 7.29 लाख
-सोफा, हाईकोर्ट 10.54 लाख
-ब्रिज आर्मचेयर, हाईकोर्ट 22.70 लाख