फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी को भी उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और कैंपस में कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि व्यापक तलाशी के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन टीम की मदद से स्टूडेंट सेंटर, वीसी ऑफिस, गांधी भवन सहित प्रमुख इमारतों की गहन जांच की गई। मौके पर दमकल विभाग, सेक्टर-11 थाना पुलिस और पीसीआर की टीमें भी तैनात रहीं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी का सामान्य कामकाज लगभग प्रभावित नहीं हुआ और न ही कैंपस में किसी तरह की अफरा-तफरी देखने को मिली। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। पीयू प्रशासन ने बताया कि ई-मेल मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
लगातार धमकियों से कम हुआ खौफ
लगातार मिल रही ऐसी धमकियों का असर अब लोगों पर कम होता नजर आ रहा है। इससे पहले भी शहर में स्कूलों और अन्य संस्थानों को ईमेल के जरिए धमकियां मिल चुकी हैं जहां कई बार प्रबंधन ने जांच को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। अब तक 50 से अधिक बार इस तरह के फर्जी अलर्ट सामने आ चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें