फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव: छुट्टी के दिन भी चुनावी माहौल गर्म, ऐसे किया प्रचार

Mon, 05 Sep 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को छुट्टी के दिन भी चुनावी माहौल गर्म रहा। सभी छात्र संगठन अलग-अलग ग्रुपों में अपना चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहे। हॉस्टलों में जाकर छात्र-छात्राओं को अपने एजेंडे के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके अलावा कैंपस में गेट नंबर-1 से छात्र संगठनों के अलग-अलग टेंट भी लगने शुरू हो गए हैं। सोमवार से चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा। पीयू में 7 सितंबर को चुनाव होने हैं। स्टूडेंट सेंटर पर पूरा दिन छात्र नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं सोई गठबंधन सोमवार को स्टूडेंट सेंटर पर शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें