फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, चारों सीटों पर PUSU का कब्जा

Wed, 07 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इतिहास रचते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) गठबंधन के पूरे पैनल ने छह साल बाद रोचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। पहली बार चुनाव मैदान में सिर्फ प्रेसिडेंट पद पर चुनाव लड़ने उतरी स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) ने चौंकाते हुए करीबी मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इन दोनों संगठनों ने सोई, एबीवीपी, इनसो गठबंधन और एनएसयूआई के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुसू के निशांत कौशल ने 2393 वोट हासिल कर प्रेसिडेंट पद हासिल किया। एसएफएस के अमृतपाल सिंह ने 2281 वोट हासिल किए, जबकि सोई के पीयूष आनंद बावा ने 1845 और एनएसयूआई की सिया मिनोचा ने 1868 वोट हासिल किए। जीत का दावा करने वाली सोई चौथे स्थान पर रही। पुसू छह वर्षों के बाद पीयू काउंसिल पर काबिज हुई है।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनावों में PUSU ने लहराया परचम

PU Election - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में भले ही रिजल्ट देर से घोषित हुए, लेकिन कुछ कॉलेजों ने पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिए थे। एस.डी. कॉलेज सेक्टर-32 में सोई ने जीत हासिल की है। तो वहीं खालसा कॉलेज में के.सी.एस.यू., जी.जी.एस.यू. और सोपू के गठबंधन ने दबदबा कायम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें