पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित करीब 3.5 एकड़ में तैयार पीयू रोज गार्डन रंग-बिरंगे गुलाबों से गुलजार है। ट्राइसिटी के लोग अगले तीन दिन तक इस शानदार नजारे के साथ कई तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। पीयू में शुक्रवार से तीन दिवसीय 8वें रोज फेस्टिवल की शुरूआत होगी। रोज फेस्ट में कई रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 15 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित का जाएंगी। साथ ही गुलाब की 188 किस्में भी आप देख पाएंगे।
अमर उजाला के सहयोग से आयोजित रोज फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर दोपहर 2 बजे करेंगे। पंचकूला, मोहाली के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल स्थित स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से भी युवा हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए एक हजार एंट्री
पीयू रोज फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ टैलेंट हंट भी होगा। पीयू प्रशासन के पास विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए करीब 1000 एंट्रीज जमा हो चुकी हैं। डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर के अनुसार 200 एंट्री डांस प्रतियोगिता, 100 गायन और 300 फ्लावर कंपटीशन के लिए आईं हैं। एंट्री बंद होने के बाद भी वीरवार को 100 से अधिक हेल्पलाइन पर कॉल आई हैं। फ्लावर कंपटीशन के लिए शुक्रवार 10 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
रोज फेस्टिवल के लिए स्पेशल हेल्पडेस्क
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
रोज फेस्टिवल के लिए स्पेशल हेल्पडेस्क
रोज फेस्टिवल में लोगों की मदद के लिए खास हेल्प डेस्क बनाया गया है। ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में हेल्प डेस्क पर एनएसएस वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सभी तरह की जानकारी यहां से ली जा सकती है। लोग हेल्पलाइन नंबर 9914003004 और 981893401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगिता के रिजल्ट की जानकारी भी हेल्प डेस्क पर मिलेगी।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित
रोज फेस्टिवल में फोटोग्राफी प्रतियोगिता करवाई गई। वीरवार को विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए। ओपन कैटेगरी में अंकित मल्होत्रा पहले, सुखजिंद्र सिंह दूसरे और बेरीरा तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल स्टूडेंट्स कैटेगरी में अभिजीत अरोड़ा पहले और हिमांशु मित्तल दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को 10 फरवरी को ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में शाम 6.30 सम्मानित किया जाएगा।
सेल्फी जोन भी
रोज फेस्ट में बना सेल्फी जोन पीयू रोज फेस्टिवल की विजिट यादगार बनाने के लिए खास सेल्फी जोन बनाया गया है। बच्चों के लिए रोज फेस्टिवल में झूले, ऊंट की सवारी, खाने के लिए कई स्टॉल भी लगाए गए हैं। लोग परिवार के साथ आर्टिस्ट से स्कैच भी बनवा सकेंगे।
रोज फेस्टिवल में तीन दिन का ये रहेगा शेड्यूल
Chandigarh Rose Festival
- फोटो : File Photo
10 फरवरी
12.30 बजे-फ्लावर कंपटीशन 2.00 बजे - कुलपति उद्घाटन करेंगे।
6.30 बजे-पुरस्कार वितरण समारोह
7.00 बजे- फैशन कंपटीशन का आयोजन
11 फरवरी
9.30 बजे-गायन प्रतियोगिता
9.30 बजे-रंगोली प्रतियोगिता
12.10 बजे-कोलॉज मेकिंग
2.00 बजे-स्लोगन राइटिंग
2.30 बजे -रोज क्विज
3.30 बजे-फेस पेंटिंग
6.30- पुरस्कार वितरण समारोह
7.00- लॉफ्टर शो का आयोजन
12 फरवरी
9.30 बजे- कविता गायन
9.30 बजे- डांस प्रतियोगिता
9.30 बजे- मेहंदी प्रतियोगिता
11.30 बजे- रोज प्रिंस और प्रिंसेस प्रतियोगिता
1.00- पेटिंग प्रतियोगिता
2.30 बजे-ृ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
6.30 बजे- पुरस्कार वितरण समारोह
7.00- स्टार नाइट
पीयू रोज फेस्टिवल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार लोगों को गुलाबों के साथ कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। परिवार में हर उम्र के सदस्य के लिए रोज फेस्टिवल में मनोरंजन और टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। ट्राइसिटी के साथ ही साथ लगते राज्यों के लोगों के लिए वीकेंड यादगार बनाने की कोशिश की गई है।
अनिल ठाकुर, को-आर्डिनेटर रोज फेस्ट-डिविजनल इंजीनियर पंजाब यूनिवर्सिटी