पंजाब यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल्स की पार्किंग में सांप के मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। करीब एक बजे हार्टीकल्चर के कर्मचारियों ने देखा कि घास के पास एक सांप बैठा है। चौकीदार ने इसकी सूचना तुरंत वाइल्ड लाइफ के दफ्तर में दी।
सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी अशरफ, गफ्फार और रिंकू मौके पर पहुंचे। सांप घास के मैदान से चलकर पार्किंग में पहुंच गया था। कर्मचारियों ने मात्र पांच मिनट के भीतर उसे पकड़कर अपने कब्जे में कर लिया। कर्मचारियों ने बताया कि पकड़ा गया सांप रसेल वाइपर था, जो काफी जहरीला होता है। चंडीगढ़ में इस प्रजाति के काफी सांप हैं, जो अक्सर मैदानी इलाकों में मिलते हैं।