फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में नियुक्त होंगे सीवीओ

Sun, 02 Mar 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में भी अब चीफ विजिलेंस ऑफिसर (सीवीओ) का पद होगा। पीयू में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करने के लिए सीवीओ का नया पद सृजित किया गया है।
विज्ञापन


पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस की ओर से इस पद को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरने का फैसला लिया जा चुका है। हालांकि पीयू की ओर से इस पद को स्थाई तौर पर भरने की सिफारिश की गई थी।

इस पद के लिए 31 मार्च तक  पीयू प्रशासन ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं। अभी तक पीयू में सीवीओ का पद नहीं था और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का या तो पीयू खुुद ही निपटारा करती थी या इसे चंडीगढ़ पुलिस के विजिलेंस विभाग के पास भेज दिया जाता था।
विज्ञापन


सीवीओ के साथ साथ पीयू प्रशासन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद को भरने की तैयारी कर ली है और इस पद के लिए भी आवेदन मांग लिए हैं। लंबे समय से यह पद खाली है और इस पद का अतिरिक्त कार्यभार पीयू के पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रोफेसर अनिल मोंगा को दिया गया है।

रजिस्ट्रार के लिए भी मांगा आवेदन
पीयू के अगले रजिस्ट्रार की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पीयू की ओर से रजिस्ट्रार के पद के लिए विज्ञापन आमंत्रित किए जाने के बाद  अब एक बार फिर से इस पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।

इस पद के लिए भी 31 मार्च तक  आवेदन मांगे गए हैं। पीयू के कई शिक्षक हैं जो कि रजिस्ट्रार बनने के लिए इच्छुक हैं। पीयू में पिछले कई सालों से प्रोफेसर रजिस्ट्रार बनने आए हैं।

कई साल पहले इस पद पर गैर-शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कर्मचारी नियुक्त होते थे। पीयू के मौजूदा रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी ने पिछले महीने रजिस्ट्रार के पद से त्याग पत्र देकर डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) के पद पर ज्वाइन किया था।

हालांकि पीयू के कुलपति ने प्रो.भंडारी को ही अगले आदेशों तक रजिस्ट्रार के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया है। ध्यान रहे कि पीयू के कुलपति की ओर से गठित समिति ने यह तय किया था कि पीयू के रजिस्ट्रार पद पर चार साल के लिए डेपुटेशन पर आईएएस या सेंट्रल सर्विसेज कोई अधिकारी आ सकता है। पूटा ने पहले इसका विरोध किया और बाद में सिंडीकेट में इसका विरोध हुआ तो यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें